फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीआई कार्यकर्ता को मिली धमकी, ऑडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। आरटीआई कार्यकर्ता एवं एडवोकेट पवन तिवारी को मोबाइल पर अभद्रता करते हुए भुगत लेने की धमकी मिली है। उन्होंने सप्लाई इंस्पेक्टर पर धमकी देने का आरोप लगाया। दोनों की बातचीत की ऑडियो भी वायरल हो गई। इस घटना के बाद अधिवक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। पीड़ित ने सप्लाई इंस्पेक्टर के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी निवासी पवन तिवारी ने बताया कि रविवार को शाम छह बजे के लगभग उनके मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना नाम सप्लाई इंस्पेक्टर अमित श्रीवास्तव बताया। आरोप है कि सप्लाई इंस्पेक्टर ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। अशोभनीय शब्दों का प्रयोग करते हुए मर्यादा विहीन शब्द कहे। उन्हें दलाल कहा और भुगत लेने की धमकी दी। कॉलकर्ता ने कहा कि आरटीआई के तहत जो सूचना मांगी है, उसके कारण उन पर 25 हजार रुपये का जुर्माना होगा। झूठी सूचनाएं मांगते हो। जबरदस्ती मिलने को कहा। दोनों की बातचीत की ऑडियो वायरल हो गई। घटना के बाद अधिवक्ताओं मेें आक्रोश व्याप्त है। पीड़ित ने अधिवक्ताओं के साथ कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर अधिवक्ता देवेंद्र आर्य, आजाद धामा, रामपाल शर्मा, ऋषि कुमार कौशिक, गौरव, नरेंद्र आदि शामिल रहे। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

उधर, डीएसओ चमन लाल शर्मा ने कहा मामला जानकारी में नहीं है. अब मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें