फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक हटाने के विवाद में शराबियों ने युवक पर बोला हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

कोताना रोड पर एक बाइक सवार को चार शराबी युवक खींचकर एक दुकान में ले गए और उसकी कोल्ड ड्रिंक की बोतलों व बेल्ट से जमकर पिटाई की, वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख हमलावर भाग निकले।
विज्ञापन

घायल दीपक पुत्र स्वर्गीय संजीव मलकपुर गांव का रहने वाला है, वह सोमवार को गांव से बाइक लेकर कोताना रोड पर ठीक कराने के लिए आया, जब वह कोताना रोड से जा रहा था तो चार शराबी उसके आगे आए, उसने हटने को कहा कि चारों शराबियों ने उसे एक दुकान में खींचकर उसकी कोल्ड ड्रिंक और बेल्ट से मारपीट कर घायल कर दिया। बाद में उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख हमलावर भाग निकले। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। अभी तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें