बड़ौत (बागपत)। नगर के एक स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा के साथ एक शिक्षक कई दिन से छेड़खानी कर रहा था। पहले तो छात्रा सहन करती रही, लेकिन जब वह बाज नहीं आया तो उसने परिजनों को इस संबंध में जानकारी दी, तो सोमवार को कोतवाली पहुंचे और शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन अभी तक मामला दर्ज नहीं हो पाया है, दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही है।