फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के बाद दतनगर गांव में तनावपूर्ण स्थिति, पुलिस बल तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय (बागपत)। बालैनी थाना क्षेत्र के दत्तनगर गांव में पटाखे खरीदने आए युवकों और पटाखा व्यापारियों में हुई मारपीट मामले में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन

दत्तनगर गांव में बुधवार की रात में गाजियाबाद जनपद के बम्हेटा गांव निवासी तीन युवक पटाखे खरीदने आए थे। किसी बात को लेकर उनका विवाद हो गया और पटाखा व्यापारी ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवकों की पिटाई कर दी, इसमें दो युवक रोहित और पंकज गंभीर रूप से घायल हो गए थे। युवकों की दत्तनगर गांव में रिश्तेदारी है। सूचना मिलते ही सैकड़ों लोग वहां आ गए और जमकर हंगामा हुआ। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया था। घायल युवक पंकज की तहरीर पर पटाखा व्यापारी मुन्ना, जावेद, नाजिम, गोकल और सरफराज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। मामला दो समुदायों आए जुड़ा होने के कारण गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

बारूद के ढेर पर बैठा दत्तनगर
पिलाना। गांव के अधिकतर घरों में इन दिनों पटाखे बनाने का काम चल रहा है। घर के बाहर खेतों के निकट दुकानों पर बिक्री की जाती है। आसपास के जिलों के लोग पटाखे खरीदने के लिए पहुंचते हैं। गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर के दुकानदारों के अलावा आम लोग भी पटाखे लेकर जाते हैं।
विज्ञापन


दत्तनगर की अनदेखी कर रही सिस्टम
पिलाना। दत्तनगर में पटाखों को लेकर पहले भी कई बार झगड़े हो चुके हैं। लेकिन पुलिस अनदेखी कर रही है। गांव में पटाखा फैक्ट्रियों में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम तक नहीं है। बंद घरों में पटाखे बनाए जाते हैं। गांव के अन्य लोगों का कहना है कि पुलिस को शिकायत के बावजूद रस्म अदायगी होती है। एसपी शैलेश कुमार पांडेय का कहना है कि दुकानों की जांच होगी और नियमों के विरुद्ध कोई कार्य नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें