बड़ौत (बागपत)। हिलवाडी गांव के जंगल में गोवंश की हत्या के मामले में पुलिस ने बुधवार रात एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन आरोपियों को पहले ही पुलिस जेल भेज चुकी है।
बता दें कि हिलवाडी गांव में गत रविवार को दो सांड़ को नशीले इंजेक्शन लगाकर गांव के जंगल में काट दिया था। इस पर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने गांव पहुंचकर हंगामा किया था। हालांकि पुलिस ने शव को दबा दिया था। कार्रवाई की मांग को लेकर हाईवे पर जाम भी लगाया था। कोतवाल संजीव ने बताया कि इस मामले में युनुस और फरमान निवासी निवासी कुरैशियान बड़ौत और बाबूदीन निवासी सर्कुलर रोड पट्टी चौधरान को जेल भेज दिया था। बुधवार रात पुलिस ने एक और आरोपी सोनू उर्फ मुर्सलीन निवासी हिलवाड़ी को पकड़ा है।