फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों को लोगों ने दौडाया, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। नगर मेें मुख्य गंदे नाले की सफाई के दौरान जब सफाई कर्मचारी श्योगराण मोहल्ले पहुंचे तो वहां लोगों ने सफाई कर्मचारियों को दौड़ा लिया। इसकी सूचना एसडीएम को दी गई। एसडीएम ने पुलिस बल भेजकर नाले की सफाई का कार्य सख्ती से शुरू कराया।
विज्ञापन

नाले की सफाई के दौरान ठेकेदार के सफाई कमचारी श्योगराण मोहल्ले में पहुंचे तो लोगों ने इसका विरोध किया और वहां से भगा दिया। इस पर सफाई निरीक्षक पोपीन कुमार ने इसकी सूचना एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी को दी। उन्होंने पुलिस को वहां पर भेजा और सभासद जीत सिंह कश्यप वहां पर पहुंचे। पुलिस ने कहा कि नाला सफाई मेें बाधा डाली तो जेल जाना होगा। पुलिस की सख्ती को देख नाले की सफाई का कार्य शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें