फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनैतिक संबंधों के कारण की मुनेश देवी की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

धनौरा सिल्वरनगर गांव में मुनेश देवी की हत्या अनैतिक संबंधों के कारण की गई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसने जेल भेजा।
रविवार की रात में धनौरा सिल्वरनगर गांव में मुनेश देवी की बेटे आदित्य के सामने पति सोराज ने ईंटों से पीट-पीट कर हत्या कर दी। बेटे आदित्य को भी मारने की कोशिश की, लेकिन पड़ोसियों ने उसे बचा लिया था। पड़ोसी भूपेंद्र राणा ने आरोपी पति सोराज के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। बुधवार को पुलिस को सूचना मिली की कि हत्यारोपी पति माखर पुलिया पर खड़ा हुआ है। इस सूचना पर थानाध्यक्ष अनुराग शर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तो आरोपी भागने लगा। पुलिस ने घेरकर उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी पति से पूछताछ थानाध्यक्ष अनुराग शर्मा ने बताया कि उसकी पत्नी के कई लोगों से अनैतिक संबंध थे। उसने कई बार उसे लोगों के साथ भी पकड़ा था, लेकिन वह बाज नहीं आ रही थी। रविवार की रात भी वह किसी से मिलकर आई। इसी को लेकर उसने उसकी ईंटों से पीट-पीट कर हत्या कर दी। बेटे आदित्य ने सब कुछ देख लिया था, इसलिए सबूत मिटाने को बेटे को भी मारने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी पति को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसने जेल भेजा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें