दिलशाद हत्याकांड में पीड़ित परिवार को धमकाया
बागपत। ढोढरा गांव के दिलशाद हत्याकांड में पीड़ित परिवार को फैसला न करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। पीड़ित परिवार ने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
ढोढरा गांव निवासी नईम ने बताया कि तीन माह पहले दिलशाद की पिटाई कर दी थी। दस दिन पूर्व इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में दूसरे समुदाय के युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज चुकी है। इस मामले में कई आरोपी फरार है। बताया गया है कि आरोपी पक्ष के युवक ने अभद्रता कर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। मुकदमे में फैसले का दबाव बनाया। धमकी से पीड़ित परिवार भयभीत है और गांव से पलायन करने को विवश है। उसने एसपी से कार्रवाई की मांग की। एसपी जयप्रकाश ने सुरक्षा का आश्वासन दिया।