रालोद नेता से रंगदारी मामले में आरोपी से पूछताछ
- रिमांड पर लेकर घटना मेें प्रयुक्त तमंचा बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
बड़ौत। रालोद नेता और पंट्रोल पंप मालिक से जेल मेें बंद कुख्यात बदमाश अजित उर्फ हप्पू के नाम से पांच लाख की रंगदारी न देने पर पंट्रोल पंप पर फायरिंग और तोड़फोड़ करने के मामले में एक आरोपी को कस्टडी रिमांड पर लेकर पुलिस ने पूछताछ की। उससे घटना में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया गया।
रालोद के पश्चिमी उप्र उपाध्यक्ष धीरज उज्जवल के बिजरौल रोड स्थित पेट्रोल पंप पर दो बाइक पर सवार बदमाशों ने 15 मई को पांच लाख की रंगदारी मांगने के लिए पत्र फेंका था। इसमेें अजित उर्फ हप्पाू लिख था। रंगदारी न देने पर पंप पर फायरिंग और तोड़फोड़ की गई थी। उस समय मालिक पंप पर नहीं थे। इस मामले में पुलिस यूपी पुलिस के सिपाही नितिन मलिक को जेल भेज चुकी है जबकि अजित जेल मेें बंद है। इसी मामले में बावली निवासी गौरव उर्फ सद्दाम न्यायालय मेें पेश होकर जेल चला गया था और अमित पंडित फरार है। पुलिस ने गौरव उर्फ सद्दाम निवासी बावली को रिमांड पर लेकर पूछताछ की और घटना में इस्तेमाल तमंचा बरामद किया।