बड़ौत (बागपत)।
सहारनपुर हाईवे स्थित पशु पैठ मेें भैंसा बेचकर जा रहे एक पशु व्यापारी से बाइक पर सवार दो बदमाशों ने 45 हजार रुपये लूट लिए। ग्रामीण के शोर मचाने पर लोगों ने उनका पीछा किया और उन्हें दबोच लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस को उन्हें सौंपा। उनसे रुपये भी बरामद हो गए।
ग्य्यूर निवासी बलवा जनपद शामली बड़ौत पशु पैंठ मेें भैंसा बेचने आया, जब उसने अपने भैंसा 45 हजार रुपये में बेच दिया और रजबाहे के पास पहुंचा तभी बाइक पर दो बदमाश आए और उसके रुपये छीनकर भाग निकले। ग्रामीण के शोर मचाने पर वहां मौजूद लोगों ने उनका पीछा किया तो उन्हें दबोचा और उनकी पिटाई की। सूचना पर पुलिस ने उन्हें सौंपा। पकडे़ बदमाशों ने सौरभ पुत्र जितेंद्र और सन्नी पुत्र संजीव वाजिदपुर गांव के रहने वाले बताएं हैं, उनकी बाइक भी बरामद हुई है और लूट हुए रुपये भी मिले हैं। इस संबंध मेें पशु पैंठ के बिजेंद्र ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई।