फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोटाश के धमाके की चपेट में आने से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

फतेहपुर चक गांव मेें पोटाश का धमाका करते समय एक 15 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया, उसने बड़ौत एक अस्पताल में दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे मेें लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

मृतक किशोर सागर उम्र 15 वर्ष मदन फतेहपुर चक का रहने वाला है। गांव के जंगल मेें गांव के ही यासीन ने आम का बाग ठेके पर लिया हुआ है, वहां बंदरों सहित अन्य जानवरों को भगाने के लिए पोटाश से धमाका करते हैं, उसी समय वहां पर घूमने आया सागर को पोटाश के धमाके की चपेट में आ गया और घायल हो गया। इससे बाग की रखवाली कर रहे लोगों मेें अफरा-तफरी मच गई। उसे बड़ौत के निजी अस्पताल कराया, उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो परिजनों ने पीएम कराने से मना कर दिया। पुलिस ने बाद मेें उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें