फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में सड़क ठेकेदार की मौत, दूसरा ठेकेदार गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर (बागपत)।
विज्ञापन

चमरावल-पांची मार्ग पर मंगलवार की रात में बाइक पर सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक सड़क ठेकेदार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को पिलाना सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

मृतक राधे (35) पुत्र चंद्रभान पांची का रहने वाला है, जबकि घायल लक्ष्मण हस्तिनापुर का रहने वाला है। दोनों सड़क ठेकेदार हैं। मंगलवार को शाम के समय दोनों बाइक पर सवार होकर चमरावल गए थे। देर रात 11 बजे लौटते समय चमरावल-पांची मार्ग पर किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में राधे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लक्ष्मण गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को पिलाना सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया। सूचना पर मृतक ठेकेदार के परिजन भी मौके पर पहुंचे। परिजन बिना कानूनी कार्रवाई के शव को गांव ले गए। बुधवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों ने बताया कि ठेकेदार राधे के दो बेटे और एक बेटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें