बड़ौत (बागपत)।
नेहरू रोड पर मंगलवार को दिन दहाड़े चार बदमाशों ने युवक को तमंचों के बटों से हमला कर 13500 रुपये लूटकर ले गए। शोर मचाने पर लोगों ने उनका पीछा किया, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। घायल के पिता ने कोतवाली में तहरीर दी।
नेहरू रोड कश्यप गली निवासी मुन्ना पुत्र मेहरदीन शादी में घोड़ा-बग्गी किराये पर देने का काम करता है। मंगलवार को वह घोड़ा-बग्गी का किराया लेकर पैदल ही नेहरू रोड से अपने घर जा रहा था। उसी समय चार बदमाशों ने तमंचों के बटों से हमलाकर उससे 13500 रुपये लूट लिए। पीड़ित के शोर मचाने पर लोगों ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। घायल मुन्ना को अस्पताल में भर्ती कराया। घायल के पिता मेहरदीन ने बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है।