पुलिस ने आरोपी पिता को
किया गिरफ्तार, बेटा फरार
रमाला (बागपत)। बूढ़पुर गांव में शराब न पीने पर युवक की घर में घुसकर पिटाई की। इतना ही नहीं आरोपी ने फायर भी किया। इससे युवक का परिवार दहशत में आ गया। पीड़ित की तहरीर पर आरोपी बाप-बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने आरोपी युवक के पिता को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
बूढ़पुर गांव के बल्लू ने पुलिस को बताया गांव का ही एक युवक उसके साथ विवाद रखता है। आरोपी ने उस पर शराब पीने का दबाव बनाया। मना करने पर आरोपी ने घर में घुसकर गाली-गलौज कर उसकी पिटाई की। बाद में आरोपी ने फायर किया। उसके बाद धमकी देता हुआ फरार हो गया। इससे उनका पूरा परिवार दहशत में है। उसने अपने परिवार की सुरक्षा और आरोपी युवक व उसके पिता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उसकी तहरीर पर आरोपी सुमित और उसके पिता प्रेमवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। रमाला थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार ने कहा इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी प्रेमवीर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेजा। जल्द ही आरोपी सुमित को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
रुपये लेने के बाद भी नहीं किया
जमीन का बैनामा, मुकदमा
बागपत। कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी निवासी मोहन लाल ने पुलिस को बताया कि उसने जमीन का पांच लाख रुपये में सौदा किया । आरोपी को उसने चार लाख लिए दे दिए, लेकिन उसने जमीन का बैनामा नहीं किया। रुपये मांगने पर उनके साथ झगड़े के लिए उतारू हो गया। उसने आरोपी आस मोहम्मद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
पकड़ी शराब की गाड़ी चोरी
बागपत। आबकारी की टीम ने गौरीपुर मोड़ से 40 पेटी शराब के साथ एक कार का पकड़कर गोदाम के पास खड़ी कर दी, लेकिन मंगलवार की रात में चोरों ने वहां से कार चोरी कर ली। इस मामले में कोतवाली पर तहरीर दी।