बड़ौत (बागपत)।
बड़ौली में गांव में अपनी ससुराल में आए युवक को ससुरालियों ने बंधक बनाकर यातनाएं दी। किसी तरह वह वहां से भाग निकला और कोतवाली में तहरीर दी। युवक ने कहा सुसराल वालों ने उससे छह हजार रुपये भी छीने हैं।
दिनेश पुत्र राकेश गांव काशी थाना परतापुर जनपद मेरठ का रहने वाला है। उसकी पांच साल पूर्व बड़ौली से शादी हुई । अब उसके दो बेटे भी हैं। पांच माह पहले उसका पत्नी से विवाद हो गया और तभी से वह अपने मायके बड़ौली में रह रही है। शनिवार की सुबह जब वह अपनी ससुराल में आया और अपने बेटे को ले जाने लगा तो ससुराल वालों ने उसे घर में बंद कर यातनाएं दी और मारपीट कर घायल कर दिया। किसी तरह उनके चंगुल से भागकर वह कोतवाली पहुंचा। उसने ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी । उसने कहा ससुरालियों ने उससे छह हजार रुपये भी छीने हैं। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।