फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

सहारनपुर। नि:संतान विवाहिता को दवा दिलाने के बहाने से बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया। मामले में कोर्ट के आदेश पर कोतवाली मंडी में दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, जिसमें एक महिला को भी साजिश रचने का आरोपी बनाया है।
विज्ञापन

कोतवाली मंडी क्षेत्र निवासी विवाहिता की तरफ से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया गया कि पांच वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी, लेकिन कोई संतान न होने की वजह से वह परेशान थी। इलाज के लिए वह पुल बंजारन स्थित चिकित्सक के यहां दवा लेने गई। वहां उसे यमुनानगर निवासी एक महिला मिली, जिसने उसे बताया कि यमुनानगर में उसकी जान-पहचान का एक चिकित्सक है, जो संतान होने की दवा देता है। आरोप है कि आरोपी महिला 28 अप्रैल 2018 को मोहल्ला याहयाहशाह निवासी अपने एक परिचित व्यक्ति के साथ उसे यमुनानगर ले गई। वहां आरोपी महिला ने अपने घर ले जाकर उसे चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसी दौरान एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में महिला ने उक्त युवक के साथ उसका निकाह कराने का दबाव बनाया। उसने खुद को शादीशुदा होने की बात कही तो उसके साथ मारपीट की गई। बाद में आरोपियों के चंगुल से छूट कर वह सहारनपुर पहुंची। आरोपियों के खिलाफ तहरीर देने पर कार्रवाई नहीं हुई, तो न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया गया। शनिवार को न्यायालय के आदेश पर कोतवाली मंडी पुलिस ने आरोपी युवक और उसकी सहयोगी महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। कोतवाली मंडी इंस्पेक्टर मुनेंद्र सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें