फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेड़की में विवाहिता को फांसी लगाकर मारने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दहेज में कार न मिलने पर ससुरालियों ने विवाहिता की पिटाई की और फांसी लगाकर मारने का प्रयास किया। घायलावस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव निवाड़ा निवासी शौकीन ने बताया उसने करीब दस वर्ष पहले अपनी बहन अफसाना का निकाह खेड़की निवासी युवक के साथ किया । निकाह के समय काफी दान दहेज भी दिया । कुछ समय तक तो ससुरालियों ने अफसाना ठीक रखी, लेकिन पिछले कुछ महीनों से कार की मांग की जा रही है। असमर्थता जताने पर ससुरालियों ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया । रविवार की रात में उसकी पिटाई की और उसकी फांसी लगाकर हत्या करने की कोशिश की। पीड़ित किसी तरह बचकर पड़ोसी के मकान में गई। उनको फोन से जानकारी दी । उसको वहां से लेकर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कोतवाली में वारदात की शिकायत की । कोतवाली पुलिस ने कहा मामले की जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें