फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुहारी मोड़ पर किसान से हजारों की नगदी व मोबाईल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

स्टेट बैंक की कोताना शाखा से रुपये निकालकर बाइक पर सवार होकर लुहारी जाते समय एक किसान से पल्सर बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने हजारों की नगदी और मोबाइल लूट लिया। घटना की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया और क्षेत्र की नाकेबंदी की, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को लुहारी गांव का बिजेंद्र पुत्र रामचंद्र स्टेट बैंक की कोताना शाखा से 25 हजार रुपये निकाल कर बाइक से अपने गांव लुहारी आ रहा था। जब वह लुहारी के रास्ते पर मुड़ा तो बाग के नजदीक पल्सर बाइक पर सवार तीन सशस्त्र बदमाशों ने उसे ओवर टेक कर तमंचे के बल पर रोक लिया और उससे 25 हजार रुपये की नगदी, मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर उसे तमंचे के बटों से हमलाकर भाग निकले। उसने गांव में और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों को तलाश किया, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगे। इस संबंध में बिजेंद्र ने कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी हरे राम यादव ने कहा मामला अभी संदिग्ध है, लेकिन जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें