फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूडा डालने को लेकर खेड़ा-हटाना में जमकर लाठी-डंडे चलें 16-15-28

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

खेड़ा-हटाना गांव में कूड़ा डालने के विवाद में जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चलेे। इसमें दोनों पक्ष के तीन महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों सीएचसी में भर्ती कराया । वहां से एक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
खेड़ा हटाना गांव में प्रमोद पुत्र जयपाल और देवेंद्र पुत्र दरियाव सिंह के परिवार की महिलाओं में कूड़ा डालने को लेकर विवाद चल रहा है। बुधवार को सुबह के समय दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते लाठी-डंडे, पथराव और तमंचे की बटे चले। इसमें एक पक्ष के देवेंद्र पुत्र दरियाव, उसकी पत्नी अनीता, दूसरे पक्ष के प्रमोद उसकी भाभी रीना पत्नी गुड्डू निवासी खेड़ा हटाना घायल हो गए। परिजन घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। इनमें से देवेंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों से भिड़ी घायल की चाची
बड़ौत। कोतवाली में उस समय हंगामा गया, जब घायल देवेंद्र की चाची सरोज को एक महिला कांस्टेबल ने यह कह दिया पहले इनका मेडिकल कराओ बाद में रिपोर्ट दर्ज होगी। इसको लेकर महिला ने हंगामा शुरू कर दिया और उसने महिला कांस्टेबल समेत वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को जमकर खरी खोटी सुनाई और कहा आठ दिन पहले भी इसकी शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं किया। उसने पुलिस पर दूसरे पक्ष से पैसा लेने का भी आरोप लगा दिया। काफी समझाने के बाद महिला शांत हुई और घायलों को मेडिकल के लिए भेजा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें