बागपत। हिलवाड़ी गांव की लड़की शादी कर बुधवार को सीजेएम कोर्ट पहुंच गई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस उसको मेडिकल के लिए अस्पताल लेकर पहुंची। उसने कहा उसका किसी ने अपहरण नहीं किया। वह तो अपनी मर्जी से गई थी।
युवती ने बताया उसका गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसका पता उनके परिजनों को भी चल गया । दोनों शादी करना चाहते है, लेकिन परिजन इसके लिए तैयार नहीं हुए। वह डेढ़ माह पहले अपने प्रेमी के साथ घर से चली गई । उसके पिता ने उसको नाबालिग दशाकर अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया । जबकि उसका किसी ने अपहरण नहीं किया। वह अपनी मर्जी से गई । वह दिल्ली व अन्य स्थानों पर रही। इस दौरान उसने गाजियाबाद के एक मंदिर में शादी की। इस संबंध में उसने हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी । हाईकोर्ट के आदेशानुसार वह बुधवार को सीजेएम कोर्ट में पेश हुई। वहां से पुलिस उसको मेडिकल करने के लिए सीएचसी लेकर पहुंची। केस के विवेचक एसआई प्रमोद कुमार ने कहा लड़की सीजेएम कोर्ट में पेश हुई है।