फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर उड़ी अफवाह, फिर कटी चोटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत/खेकड़ा/पिलाना (बागपत)। सात महिलाओं के साथ-साथ पुरुष के भी सिर के बाल कटने का मामला सामने आया है। इसको लेकर दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

बड़ौत के बड़का रोड पर विशाल बिहार में रहने वाली महिला नफीसा पत्नी इकबाल बृहस्पतिवार को बर्तन साफ कर रही थी। इस दौरान उसके चोटी कटी गई। इसी मोहल्ला की शबनम पत्नी आशु सुबह चाय बना रही थी। तभी उसकी चोटी कटकर जमीन पर गिर गई और वह बेहोश हो गई। परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर गए। कस्बा की पट्टी मेहर की रविदास पुरी में सुदेश पत्नी सुभाष अपने घर में बैठी थी। अचानक उसकी चोटी कट गई। रटौल गांव में महिला मोफीदा पत्नी मोमिन दोपहर के समय घर में सोई हुई थी। जब उठी तो उसकी चोटी कटी मिली। रोशनगढ़ गांव निवासी विजयपाल ने बताया उनकी पत्नी सर्वेश बुधवार की रात में सोई हुई थी। करीब तीन बजे उसकी चीख सुनाई दी। परिवार के सदस्य जाग गए। देखा तो उसकी चोटी कटी और सर्वेश बेहोश मिली। छपरौली कस्बा निवासी बसंती (60) पत्नी इंद्रजीत सिंह बुधवार की रात में करीब नौ बजे लेटी हुई थी। इसी दौरान उसके सिर में दर्द हुआ और चोटी कट गई। कस्बा के नत्थूपुरा मोहल्ला निवासी शबनम पत्नी शौकीन बृहस्पतिवार शाम अचानक बेहोश हो गई। परिजनों ने देखा तो उसकी चोटी कटी मिली। उसको तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

इनके अलावा खेकड़ा कस्बा की नाला पार बस्ती निवासी 60 वर्षीय इरशाद को बुधवार की रात में सोते समय सिर में दर्द हुआ। इसी दौरान उसके सिर के बाल कट गए। घटना से लोग दहशत में है। कई स्थानों पर तो रात के समय लोग पहरा दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें