फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध वसूली की शिकायत पर मीटर सुपरवाइजर को हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध वसूली की शिकायत पर मीटर सुपरवाइजर को हटाया
विज्ञापन

बड़ौत। मीटर रीडिंग के नाम पर अवैध वसूली करने की शिकायत पर एसई द्वारा की गई सख्ती के बाद सांई कंपनी के अफसरों ने एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर तैनात मीटर सुपरवाइजर को हटा दिया है। जबकि मीटर सुपरवाइजर का आरोप है कि मानदेय मांगने पर उसे हटाया गया है। सांई कंपनी उसका मानसिक शोषण कर रही है।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले नगर के काफी संख्या मेें उपभोक्ताओं ने एक्सईएन प्रथम व मुख्य शिकायत केंद्र पर पहुंचकर हंगामा किया था और मीटर रीडिंग के नाम पर उपभोक्ताओं से अवैध वसूली करने का आरोप लगाया था लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अमर उजाला ने उपभोक्ताओं की इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो एसई रामबीर सिंह ने इससे गंभीरता से लिया। एक्सईएन प्रथम गोपाल सिंह व मुख्य शिकायत केंद्र पर तैनात एसडीओ विकास अहलावत सहित सांई कंपनी के बागपत इंचार्ज विजय सिरोही को प्रकरण की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर तैनात मीटर सुपरवाइजर सतेंद्र मलिक को हटा दिया गया है। उधर, मीटर सुपरवाइजर सतेंद्र मलिक ने आरोपों को निराधार बताया और आरोप लगाया कि सांई कंपनी के अफसर उसका मानसिक शोषण कर रहे हैं। मानदेय मांगने पर कंपनी के अफसरों ने हटाया है। जब इस संबंध मेें सांई कंपनी के बागपत इंचार्ज विजय सिरोही से बातचीत की गई तो उनका कहना था कि मीटर सुपरवाइजर सतेंद्र मलिक की काफी दिनों से शिकायत मिल रही थी और वे कंपनी को बदनाम भी कर रहे थे। इसलिए उन्हें हटाया गया है। मानसिक शोषण का आरोप गलत है। उधर एक्सईएन प्रथम गोपाल सिंह ने कहा कि उपभोक्ताओं से अवैध वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें