फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंस चोरी कर भाग रहे चोरों की ग्रामीणों से हुई मुठभेड़

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर (बागपत)।
विज्ञापन

गढ़ी कलंजरी गांव में शनिवार की रात में भैंस चोरी कर भाग रहे चोरों की ग्रामीणों से मुठभेड़ हो गई। चोर हवाई फायरिंग कर भाग गए। चोर टाटा 407 गाड़ी में दो भैंसों को लादकर ले गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन चोर हाथ नहीं लगे। पुलिस को घटना स्थल से एक कारतूस बरामद हुआ है। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत फैली हुई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार की रात में दो बजे के लगभग टाटा 407 में चोर सवार होकर आए। गजराज पुत्र रामपाल की दस भैंस बाहर बंधी हुई थी। इसमें से चोर दो भैंस चोरी कर ली। भैंसा को टाटा 407 में लाद लिया। चोर शेष भैंसों को लेने पहुंचे तो गांव में जाग हो गई। ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर चोरों के पीछे दौड़े। चोर हवाई फायरिंग कर गाड़ी में सवार होकर भाग निकले। फायरिंग में नितिन नामक युवक गोली लगने से बाल-बाल बचा। चोर दो भैंसों को अपने साथ ले गए। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और नाकाबंदी कर चोरों की तलाश की, लेकिन चोर हाथ नहीं लगे। इस संबंध में ग्रामीणों ने थाने में तहरीर दी। पुलिस को घटना स्थल से एक कारतूस बरामद हुआ है। थानाध्यक्ष राजेश भारती ने कहा गांव में चोरों ने कोई फायरिंग नहीं की। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें