फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु व्यापारी पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

मोहल्ला व्यापारियान में कमेटी के रुपये के लेन-देन को लेकर छह-सात लोगों ने पशु व्यापारी पर हमला बोल दिया। उसके सिर में लोहे की छड़ मारकर घायल कर दिया। परिजन घायल को लेकर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

मोहल्ला व्यापारियान बागपत निवासी मेहराज पुत्र जब्बार पशु व्यापारी है। चाचा नवाब ने बताया कि आसिफ पुत्र ताहिर पर मेहराज के कमेटी के 60 हजार रुपये हैं। उसने कई बार रुपये लौटाने को कहा, लेकिन उसे रुपये नहीं लौटाए। कुछ दिन पहले आसिफ ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी । रविवार को मेहराज मोहल्ले में ही भैंस बेचने जा रहा था। इसी दौरान आसिफ समेत छह-सात लोगों ने रास्ते में उसे घेर लिया। उसके सिर में लोहे की छड़ मारकर घायल कर दिया। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। परिजन घायल को लेकर कोतवाली पहुंचे और आसिफ समेत कई के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा है। इसे लेकर युवक पर हमला हुआ है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें