फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या, शव खेत में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

बावली गांव के नजदीक बाबा मोहन दास धाम के पीछे एक व्यक्ति को शराब पीकर तीन लोगों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे मेें लिया। पुलिस ने इस मामले में साधु समेत दो लोगों को हिरासत मेें लिया है और पूछताछ कर रही है, जबकि एक अभी फरार है।
बावली गांव के नजदीक बाबा मोहन दास धाम के पीछे मनोज के गन्ने के खेत मेें नग्न अवस्था मेें एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। बाद में उसकी शिनाख्त बरवाला नामक देवेंद्र (55) के रूप मेें हुई। कोतवाली प्रभारी एके सिंह ने बताया कि देवेंद्र की पीट-पीट कर हत्या की और शव के पास ही शराब की बोतलें भी मिली हैं। पुलिस ने धाम पर रहने वाले साधु समेत दो लोगों को हिरासत मेें लिया है। उनसे पूछताछ में पता चला है कि मंगलवार की रात्रि में देवेंद्र और तीन लोगों ने शराब पी और शराब पीकर उनमें विवाद हो गया। बाद में देवेंद्र की पीट-पीट कर हत्या कर उसके कपड़े उतारकर शव खेत मेें फेंक दिया, ताकि शव की शिनाख्त न हो सके। उन्होंने बताया कि वारदात में एक और व्यक्ति शामिल है, उसे पुलिस पकड़ने का प्रयास कर रही है। दूसरी तरफ इस संबंध में देवेंद्र के र्भाई ओमपाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने कहा देवेंद्र पांच दिन से घर से गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुलासा आज
बड़ौत। पुलिस के अनुसार मृतक देवेंद्र शराब का आदी था और उस घरवालों ने घर से निकाल दिया था और वह बाबा मोहनदास धामा में रहने लगा था। इस मामले में पूछताछ के बाद और जानकारियां मिलेगी और इस हत्या का विस्तृत खुलासा पुलिस बृहस्पतिवार को करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें