फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट कर ट्रक चालक से 9700 रुपये लुटे

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

बड़ौली रोड पर छह-सात युवकों ने एक ट्रक के चालक को घेरकर पीटा और उससे 9700 रुपये की नगदी लूटकर ले गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस को देखकर आरोपी युवक भागने लगे। पुलिस ने दो युवकों को दबोच लिया। पुलिस देर रात तक आरोपियों से पूछताछ करती रही।
विज्ञापन

घायल मोहम्मद वाहिद पुत्र महमूद इस्लामाबाद बड़ौत का रहने वाला है। वह ट्रक चालक है। बुधवार को वह कांशीराम कॉलोनी में ट्रक का हिसाब लेकर अपने घर पैदल ही इस्लामाबाद आ रहा था। जब वह बड़ौली रोड पर पहुंचा तो छह- सात युवकों ने उसे घेर लिया और उसके साथ तमंचों के बटों व लाठी-डंडो से हमलाकर घायल कर दिया। आरोपी चालक से 9700 रुपये की नगदी लूटकर ले गए। पीड़ित के शोर मचाने पर लोग उधर दौड़े। सूचना पर पुलिस ने भी भागते युवकों का पीछा किया तो दो को पुलिस ने दबोच लिया और युवकों को कोतवाली ले आई है। मोहम्मद वाहिद ने इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दी । पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें