बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए सोमवार को विद्युत निगम की विजिलेंस टीम ने क्षेत्र के कई गांवों में ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान 29 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई और सैकड़ों लोगों के विद्युत कनेक्शन काटे ।
एसडीओ रितेश्वर बंधु और अवर अभियंता पवन कुमार के संयुक्त नेतृत्व में गठित टीम ने लुहारी गांव में ताबड़तोड़ छापे मारी की। अभियान के दौरान टीम ने नौ ऐसे उपभोक्ता पकड़े, जिनके पूर्व में बकाया बिल जमा न करने पर कनेक्शन काटे और वे दोबारा से चलते मिले। बिजली चोरी करने वाले नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। लोयन गांव में भी पूर्व मेें काटे 20 विद्युत कनेक्शन चालू मिले। उनके खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराई।