फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग में बाधा बनने पर नरेंद्र को मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

खामपुर गांव में नौ दिन पहले छात्र नरेंद्र की हत्या प्रेम प्रसंग में आडे़ आने को लेकर गांव के ही तीन युवकों ने गला दबाकर की । पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया है।
विज्ञापन

खामपुर गांव निवासी नरेंद्र पुत्र ब्रजपाल कश्यप कक्षा नौ का छात्र था। वह 28 दिसंबर की रात घर से खाना खाकर घेर में सोने गया । जब सुबह वह घर नहीं आया तो उसके पिता ब्रजपाल ने घेर में जाकर देखा तो वह मृत पड़ा था और मुंह और नाक से खून निकल रहा था। पुलिस ने शव का पीएम कराया । पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटने से आया । इस संबंध में ब्रजपाल ने अज्ञात में मामला दर्ज कराया । सीओ रामानंद कुशवाह ने बताया कि पुलिस ने इसकी बारीकी से जांच की तो पता चला कि गांव के ही कुछ युवकों का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसमें नरेंद्र आडे़ आता था। इसी को लेकर 28 दिसंबर को गांव के ही मोनू पुत्र रोशन, भोला पुत्र रामचंद्र, सनोज पुत्र सूबे सिंह ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी । पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में किया और न्यायालय में पेश कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें