फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इदरीशपुर में वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक पर ताने तमंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। इदरीशपुर गांव में दो गन्ना क्रय केंद्रों पर अस्वीकृत प्रजाति का गन्ना जबरन तौले जाने की शिकायत पर पहुंचे वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक खतौली पर दो युवकों ने तमंचे तान दिए। वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक के साथ आए अन्य अधिकारियों ने युवकों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगे। वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक खतौली सतीश बालियान ने बताया इदरीशपुर गांव का गन्ना नहीं लिया जाएगा। दोनों ही क्रय केंद्र भी बंद कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को इदरीशपुर गांव में स्थित खतौली मिल के बी और डी गन्ना क्रय केंद्र पर कुछ किसान अस्वीकृत प्रजाति का गन्ना लेकर पहुंचे तो तौल लिपिकों ने गन्ना लेने से इंकार कर दिया। इस पर किसान जबरन गन्ना डालने पर अड़ गए तो तौल लिपिकों ने मिल अधिकारियों को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक सतीश बालियान, गन्ना प्रबंधक अनिल पंवार, सुपरवाइजर यशपाल सिंह डी गन्ना क्रय केंद्र पर पहुंचे और किसानों को समझाने का प्रयास किया। इसी दौरान दो युवक गन्ने के खेत से तमंचे लेकर निकले और वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक पर तमंचे तान दिए। इससे केंद्र पर दहशत फैल गई। मिल अधिकारियों ने साहस कर उनका सामना किया तो वे भाग गए। इस मामले से नाराज मिल अधिकारियों ने इदरीशपुर गांव के दोनों ही क्रय केंद्रों को बंद करने का फैसला लिया है। इस संबंध में वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक खतौली सतीश बालियान ने बताया कि किसान जबरन अस्वीकृत प्रजाति का गन्ना एवं एडवांस गन्ना तौलना चाहते हैं। इसे कतई नहीं तौलने देंगे। जिस तरह का व्यवहार उन दो युवकों ने किया है, उसके खिलाफ मिल में बैठक कर कड़ा कदम उठाया जाएगा। इदरीशपुर गांव का गन्ना नहीं लिया जाएगा। दोनों ही क्रय केंद्र बंद कर दिए गए हैं। इस संबंध में एसओ दोघट चितवन कुमार ने कहा अभी तक उनके पास कोई भी शिकायत मिल अधिकारियों की तरफ से नहीं आई है। शिकायत मिलते ही कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें