फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को फांसी लगाकर मारने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर खेड़की गांव के पास विवाहिता को फांसी लगाकर मारने की कोशिश की। उसने किसी तरह जान बचाई। महिला ने एएसपी से शिकायत की। एएसपी के निर्देश पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

सरूरपुर कलां गांव निवासी मोनिका ने एएसपी को बताया कि उसकी शादी एक नवंबर 2011 में शामली के मादलपुर गांव निवासी अंकुर के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। अब वे दहेज में कार व पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे। 20 दिसंबर 2018 को ससुरालवाले उसे कार में लेकर दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर खेड़की गांव के भट्ठे के पास आए। उसकी बुरी तरह से पिटाई कर चुनरी से फांसी लगाकर मारने की कोशिश की। किसी तरह उसने जान बचाई। पीड़िता की शिकायत पर एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बागपत कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति अंकुर, सास बालेश, ससुर जगदेव, देवर अनुज व उत्तम और रिश्तेदार ओमवीर निवासी बंदपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। एसएसआई धर्मेंद्र सिंह संधू ने बताया कि मुकदमे की विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें