बागपत। निबाली गांव के किसान यशपाल धामा की हत्या के मामले में दो साल से फरार चल रहे एक ओर आरोपी ने पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। उसके एक साथी को पुलिस ने चार दिन पूर्व ही कोर्ट में सरेंडर किया था।
किसान यशपाल धामा की वर्ष 2015 में गोली मारकर हत्या की। कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ ा। पुलिस की विवेचना में सामने आया कि यशपाल का अपने भतीजे सोनू धामा से जमीन विवाद चल रहा था। इसके चलते सोनू ने अपने साथियों के साथ मिलकर यशपाल की हत्या की। सोनू समेत दो आरोपी जेल चले गए । इस मामले में फरार चल रहे मोनू निवासी खजूरी दिल्ली को पुलिस ने पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इससे पहले उसके साथी सोनू छिल्लर को पुलिस ने चार दिन पूर्व ही गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया ।