फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी का कोर्ट में सरेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पुराना कस्बा के मोहल्ला देशराज निवासी किशोर आस मोहम्मद उर्फ आंसू का शव जनवरी माह में यमुना-खादर में पेड़ पर लटका मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की माता फैमीदा ने बेटे आंसू की हत्या करने का आरोप लगाकर कोतवाली पर रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस की विवेचना में सामने आया आंसू ने आत्महत्या की है। उसको सुसाइड करने के उकसाया। केस के आरोपी दानिश ने पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में बृहस्पतिवार को सरेंडर कर दिया। केस का एक आरोपी पहले ही जेल जा चुका है। कोतवाली एसएसआई धर्मेंद्र सिंह संधु का कहना है कि पुलिस दबाव के चलते आरोपी दानिश ने कोर्ट में सरेंडर किया है।
विज्ञापन


परिवार की सुरक्षा, कार्रवाई की मांग
बागपत। नंगला जाफराबाद निवासी बबलू ने बताया गांव की एक आंगनबाड़ी जेल में बंद है। उसका परिवार उनसे रंजिश रखता है। उनको धमकी देता है। उनको अंदेशा है कि आरोपी उनको किसी झूठ केस में फंसा देंगे। उसने जिलाधिकारी से मांग की है कि उनके परिवार की सुरक्षा की जाए और आरोपी आंगनबाड़ी के पद पर दूसरी महिला को नियुक्त किया जाए।

बीवी से युवक को जान का खतरा
बागपत। शहर के गायत्रीपुरम मोहल्ला निवासी अब्दुल रहीम ने बताया कि उसका निकाह मुजफ्फरनगर के मंदवाड़ा गांव की एक युवती से हुआ था। निकाह के कुछ समय बाद ही उसकी पत्नी घर में विवाद रखने लगी थी। पिछले कुछ समय से उसकी पत्नी अपने मायके गई हुई है। पत्नी उनके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराने की फिराक में है। इस संबंध में उनको मुजफ्फरनगर बुलाया गया है। उसको अपनी पत्नी और ससुरालियों से जान का खतरा है। उसने एसपी को पत्र भेजकर अपनी सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इसके अलावा गांगनौली गांव के राजेंद्र के परिवार को धमकी मिल रही है। पीड़ित परिजनों ने एसपी से सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें