बड़ौत (बागपत)।
बावली गांव में भट्ठे पर खेलने गए तीन युवकों को वहां मौजूद व्यक्ति ने लाठी-डंडों से पीटकर अधमरा कर दिया। किसी तरह युवक वहां से जान बचाकर भागे और अपने परिजनों को इसकी सूचना दी। घायल युवकों के परिजन उन्हें लेकर कोतवाली पहुंचे और एक को नामजद कर तहरीर दी। पुलिस ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया है।
घायल रोहित और अजय पुत्र ब्रह्म सिंह और तरुण पुत्र चेन सिंह बावली गांव के रहने वाले हैं। वे बुधवार की सुबह गांव के नजदीक ही एक भट्ठे पर खेलने गए थे। इसी दौरान वहां पहले से ही मौजूद व्यक्ति ने लाठी से उन्हें पीटकर-पीटकर अधमरा कर दिया। किसी तरह उन्होंने वहां से भागकर जान बचाई और अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी और दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।