बड़ौत (बागपत)। पत्नी से चल रहे विवाद के चलते पत्नी के ससुराल पक्ष के लोगों ने कमला नगर में मकान पर एक युवक को अगवा करने की कोशिश की। शोर मचाने पर वे भाग निकले। उन्होंने कोतवाली पर तहरीर दी।
कमला नगर निवासी दीपक 17 फरवरी 2018 को बनवारीपुर मेरठ से शिवानी के साथ शादी हुई थी। उनका मेरठ न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। मंगलवार को दो बजे वर्दीधारी दो युवकों के साथ कुछ लोग आए। आरोप है कि उन्होंने में घर में घुसकर तोड़फोड़ की और दीपक के भाई संदीप को अगवा करने की कोशिश की। जब उसकी मां अमरेश देवी ने शोर मचाया तो लोग एकत्रित हो गए और वे उसे छोड़कर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। बड़ी रकम मांगने हुए धमकी दी। अमरेश देवी ने इस संबंध में कोतवाली पर तहरीर दी, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।