बड़ौत (बागपत)।
बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के हिलवाड़ी गांव में सब्जी विक्रेता की हत्या उसके ही दोस्त ने की । मृतक आरोपी की मृत बहन पर गलत टिप्पणी करता था। उसकी बहन की 15 पहले चंडीगढ़ में प्रेम प्रसंग के चलते हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया। उसे न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेजा।
एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बावली गांव निवासी प्रवेंद्र उर्फ ढोलू पुत्र वीर सैन 15 साल से हिलवाड़ी गांव में अपनी ननिहाल में रहता था। गांव में सब्जी की दुकान करता था। 12 फरवरी को दोस्त दीपक पुत्र किशन उसे घर से बुलाकर ले गया। इसके बाद वह लापता हो गया। शुक्रवार की शाम गांव के जंगल में किसान फेरू के खेत में प्रवेंद्र का गोली लगा शव पड़ा मिला। उसके सीने में दो गोलियां लगी । परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने दोस्त दीपक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो घटना के रहस्य से पर्दा उठ गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि दीपक और प्रवेंद्र दोस्त हैं। 15 दिन पहले दीपक की बहन अपने प्रेमी के साथ चली गई । हरियाणा के चंडीगढ़ में होटल पर दीपक की बहन की हत्या कर दी। पुलिस ने उसके प्रेमी बारू निवासी हिलवाड़ी को गिरफ्तार किया। मृतक प्रवेंद्र उसकी मृतक बहन पर गलत टिप्पणी करता था। उसने काई बार उसे समझाया भी, लेकिन वह नहीं माना। 12 फरवरी को उसे शराब पिलाने के बहाने घर से बुलाकर ले गया। गांव के जंगल में पहले दोनों ने शराब पी। जब प्रवेंद्र को नशा हो गया तो सीने में तमंचे से दो गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेजा।
आरोपी की बहन की हुई हत्या
बागपत। पुलिस ने बताया कि आरोपी दीपक की बहन का गांव के ही बारू से प्रेेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों को जानकारी मिली तो उन्होंने छपरौैली थाना क्षेत्र में उसकी शादी कर दी। इसके बाद भी दोनों ने मिलना नहीं छोड़ दिया। 15 दिन पहले छपरौली से बारू उसकी बहन को भगा ले गया। इसके बाद हरियाणा के चंडीगढ़ में उसने युवती की हत्या कर दी।
मां की मौत के बाद ननिहाल में आ गया प्रवेंद्र
बागपत। पुलिस ने बताया कि मृतक के पिता वीर सैन ने पहली पत्नी की मौत होने के बाद दूसरी शादी कर ली। पिता की दूसरी शादी होने के बाद मृतक प्रवेंद्र हिलवाड़ी गांव में अपने ननिहाल में आकर रहने लगा।