फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में युवती से छेड़छाड़, युवक को धूना

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। राष्ट्रवंदना चौक पर दिल्ली से बड़ौत जा रही बस में युवती से युवक ने छेड़छाड़ की। यात्रियों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। युवती ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


ससुराल और मायकों वालों में मारपीट
दोघट। कस्बे में ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंचे महिला के मायके व ससुराल वालों के बीच मारपीट हुई। किरठल निवासी अंजली पुत्री जगपाल की शादी पांच साल पहले दोघट निवासी विपिन से हुई थी। महिला ने बताया कि ससुराल वाले दहेज को लेकर उसके साथ आए दिन मारपीट करते हैं। रविवार को मायके से भाई अंकुर समेत चार लोग आए। ससुराल वालों ने उनके साथ मारपीट की। महिला ने ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं महिला के पति ने भी मारपीट कर आरोप लगाकर साले के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें