बकरी के लिए पीपल के पेड़ से पत्ते तोड़ रहा था किशोर
अमीनगर सराय (बागपत)। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के डौला गांव में बकरी के लिए चारा लेने गए किशोर की हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। परिवार की महिलाओं में मचा कोहराम गया। परिजनों ने शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया।
डौला गांव निवासी जरीफ ने बताया कि उसका 15 वर्षीय बेटा वासिद रविवार की शाम बकरी के लिए जंगल में चारा लेने गया था। पीपल के पेड़ पर चढ़ कर पत्ते तोड़ रहा था। इसी समय ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन के तार से टच हो गया। करंट लगने पर पेड़ से नीचे आ गिरा। उसकी मौके पर मौत हो गई। उसके मौत की सूचना पर परिवार की महिलाओं में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव को सुपुर्र्द ए खाक कर दिया।