फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच की टीम ने तस्करी की शराब पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच की टीम ने तस्करी की शराब पकड़ी
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। क्राइम ब्रांच की टीम ने कोताना रोड पर चेकिंग के दौरान हरियाणा से तस्करी कर लाई जा रही शराब तीन गाड़ियों से बरामद की। यहां 75 पेटी शराब मिली। इसके साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया जबकि महिला सहित तीन आरोपी फरार हो गए। शराब तस्कर ने बताया कि सीओ कार्यालय के पास दिलीप विहार में एक गोदाम में शराब रखी है। वहां भी छापा मारकर पुलिस ने 330 पेटी शराब बरामद की।
सीओ रामानंद कुशवाहा ने बताया कि बुधवार शाम क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली कि तीन वाहनों में भारी मात्रा में देशी शराब तस्करी कर लाई जा रही है। इस पर क्राइम ब्रांच टीम और बड़ौत पुलिस ने कोताना रोड़ पर चेकिंग की। यहां तीन वाहनों को पकड़ उसमें 75 पेटी देशी शराब के साथ अनिल निवासी गुराना को गिरफ्तार किया है। जबकि इसके दो साथी शुभम जैन निवासी आजाद नगर बड़ौत, सुनीता पत्नी शुभम जैन और हरेंद्र पहलवान निवासी बावली भाग निकले।
विज्ञापन

शराब तस्कर अनिल ने बताया कि यह गोदाम शुभम जैन का किराए का मकान है। हरियाणा से तस्करी कर वे शराब यहां लाकर रखते थे और यहां से आसपास के क्षेत्र समेत नगर में सप्लाई करते थे। इनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने तीनों वाहनों को सीज कर दिया है। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पकड़ा गया अनिल गुराना गांव का रहने वाला है। उस पर बड़ौत थाने में गुंडा एक्ट 25 आम्र्स एक्ट और अन्य धाराओं में मामले दर्ज है। शराब बरामद करने वाली टीम में एसएसआई रमेश सिंह सिद्धू, एसआई पंकज कुमार, कांस्टेबिल नरेंद्र, क्राइम ब्रांच के एसआई नितिन पांडे, एसआई कर्मवीर सिंह, एचसीपी मोहम्मद अब्दुल, कांस्टेबिल अरुण कुमार, मनोज कुमार, अनिल सैनी, जहांगीर, संदीीप कुमार, अरूण कुमार, आशीष कुमार, दीपक कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें