फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसली में खेत की डोल के विवाद में किसान को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

खेत की डोल के विवाद में सिरसली गांव के एक किसान को तीन-चार लोगों ने पीटा और मृत समझकर भाग निकले। उन्होंने मंगलवार को तहसील में प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और शस्त्र लाइसेंस निरस्त कराने की मांग की।
विज्ञापन

घायल राम मेहर सिंह सिरसली गांव का रहने वाला है। उसके खेत बामनौली गांव के एक किसान से मिले हैं। उसका उनसे खेत के डोल को लेकर विवाद चल रहा है। सोमवार की शाम जब वह खेत में काम कर रहा था तो बामनौली के तीन-चार लोग खेत में लाइसेंसी हथियार लेकर पहुंचे। उन्होंने किसान राम मेहर को जमकर पीटा और किसान को मरा समझकर भाग गए। परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां के चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर किया। घायल के परिजनों ने तहसील में प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और आरोपी का शस्त्र लाइसेंस निरस्त कराने को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें प्रकाश, धर्मवीर, अशोक, दिनेश, महेंद्र, सुमित आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें