तंत्र-मंत्र से तीन लाख ठगने वाले आरोपी को पकड़ा
बड़ौत। सात दिन पूर्व औसिक्का गांव में तंत्र-मंत्र विद्या से रुपये दोगुना कराने का झांसा देकर तीन लाख रुपये ठगने के मामले मेें पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जबकि दो सदस्य फरार हो गए।
जड़ोदा थाना देवबंद जनपद सहारनपुर के योगेन्द्र को तीन युवक रुपये दोगुना करने का झांसा देकर 6 अक्तूबर को अपने साथ औसिक्का गांव ले गए। आरोपियों ने बंद कमरे में तंत्र-मंत्र का नाटक किया और उसके रुपये लेकर दोगुना कर दिया। इस पर उसे यकीन आ गया। बाद में उससे तीन लाख रुपये लेकर उसे दोगुना करने की बात कही। कमरे में एक आरोपी रह गया जबकि दो बाहर आ गए। बाद में सभी खाकी वर्दी में लोग पहुंचे और बोले हक पुलिस वाले हैं, तुम गलत काम कर रहे हो। इसके बाद वे कमरे में रुके व्यक्ति को भी अपने साथ ले गए। उन्होंने योगेन्द्र से कहा कि थाने पर आ जाना। काफी देर तक इंतजार करने के बाद जब कोई नहीं आया तो वह कोतवाली पहुंचा, लेकिन वहां पूछताछ करने पर पता चला कि वे खाकी वर्दी में उसी गिरोह के आदमी थे, उसे तीन लोग ठग लिया।
इस मामले में एसआई मुनेशपाल ने गहराई से जांच की तो बृहस्पतिवार रात्रि अब्बास पुत्र इलियास निवासी खुर्जा को गिरफ्तार कर लिया। उसने अपने दो साथी के नाम पुलिस को बताए है, जिसमेें यासीन जो औसिक्का गांव का रहने वाला है और जिस मकान में तंत्रमंत्र की गई थी, वह उसी का मकान है। जबकि दूसरा को गुरुजी के नाम से बुलाते थे। उसका पता नहीं। पुलिस जांच कर रही है।
वहीं दूसरी आरे पुलिस ने नरेश उर्फ काला पुत्र हरेन्द्र को दो पेटी शराब हरियाणा मार्को से साथ गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने एक वारंटी वाजिदपुर निवासी गुल्लू पुत्र मीदा को गांव से ही गिरफ्तार किया है।