फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गठिना के ग्रामीणों ने एसपी दफ्तर घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
गठीना के ग्रामीणों ने एसपी दफ्तर पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन


बागपत। अहमदपुर गठीना के ग्रामीणों ने एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन किया। उन्होंने दलित युवती से रेप के प्रयास के मामले को फर्जी बताया। ग्रामीणों ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर इस मामले में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने एसपी को बताया कि पांच अगस्त को गांव के दो युवकों के खिलाफ दलित युवती के दुष्कर्म की कोशिश का झूठा आरोप लगाकर मुकदमा कोतवाली में दर्ज कराया गया है। युवती का पिता ग्रामवासियों पर फर्जी मुकदमे कराता रहता है। इससे वह समझौते के तहत मोटी रकम वसूलता है। वह गांव में शराब की तस्करी करता है। पूरे गांव में अराजकता का माहौल बना हुआ है। दोनों युवकों को झूठा फंसा दिया। उन्होने एसपी से इस प्रकरण की किसी भी एजेंसी से जांच करवा कर न्याय दिलाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में प्रमोद कुमार, अमित कुमार, इस्लाम, योगेश, अशोक कुमार, राकेश, सोनू, रविंद्र, नरेश, सुनीता, नईम, मदन सिंह, मुनेश, सतीश कुमार, अजय, जयपाल सिंह, सुशील, नीरज कुमार, कांता देवी, मीनाक्षी, रानी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें