फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्जा हटवाने गई राजस्व टीम से नोंकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। राजस्व विभाग की टीम ने दाहा में पैमाइश कर कृषि भूमि को कब्जा मुक्त कराकर डोल बंदी कराई। दूसरे पक्ष के लोगों की टीम के साथ नोंक झोंक भी हुई। पीड़ित किसान ने तहसील दिवस में शिकायत कर जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग की थी।
विज्ञापन

दाहा निवासी किसान देवी सिंह ने तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की थी कि उसकी कृषि भूमि पर पड़ोसी ने कब्जा कर रखा है। उसकी भूमि की पैमाइश कर कब्जा मुक्त कराया जाए। इस पर मंगलवार को कानूनगो दीपक कुमार, लेखपाल सत्यपाल पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे। टीम ने भूमि की पैमाइश कर उसे कब्जा मुक्त कराया और डोल बंदी भी करा दी। इससे नाराज दूसरे पक्ष के लोगों की टीम के साथ नोकझोंक हुई। मौके पर मौजूद पुलिस ने मामले को किसी तरह शांत किया। टीम प्रभारी कानूनगो दीपक कुमार ने बताया कि एसडीएम बड़ौत के आदेश पर किसान की जमीन की पैमाइश कर निशानदेही करा दी गई है और किसान को कब्जा भी दिलाया। इस मौके राजस्व विभाग की टीम के साथ धर्मेंद्र सिंह, रवि कुमार, एसआई रणजीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें