फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काठा में धूं-धूं कर जला ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। काठा गांव में मंगलवार की की रात में सड़क किनारे खड़े ट्रक में आग लग गई। ट्रक धूं-धूं कर जलने लगा। आग की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और मशक्कत कर आग पर काबू पाया। तब तक ट्रक पूरी तरह से जल चुका था।
विज्ञापन

काठा गांव निवासी सुनील ट्रक चालक है। वह ट्रक द्वारा बागपत से दिल्ली ईंट सप्लाई करता है। शाहदरा निवासी रवि ट्रक मालिक है। सुनील ने बताया कि वह मंगलवार की रात में काठा गांव में बंदपुर मार्ग पर ट्रक को खड़ा कर घर सोने चला गया । इसी दौरान ट्रक के पास लगे कूड़े के ढेर में आग लग गई। धीरे-धीरे आग ट्रक तक पहुंच गई। ट्रक ने आग पकड़ ली और धूं-धूं की जलने लगा। आग की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग नहीं बुझी। सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और डेढ़ घंटे तक कड़ी मेहनत कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रक पूरी तरह से जल चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें