फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमलाकर भट्ठा मुनीम और ठेकेदार को घायल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। फैजपुर निनाना गांव में ईंट भट्ठे पर मजदूरों ने लाठी डंडों से हमलाकर मुनीम और ठेकेदार को घायल कर दिया। इस संबंध में घायलों ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

बरवाला गांव निवासी जसवीर फैजपुर निनाना में डीबीएफ ईंट भट्ठे पर मुनीम है। इसी भट्ठे पर मुजफ्फरनगर जनपद के टांडा माजरा गांव निवासी शकील पुत्र मंगलू मजदूर ठेकेदार है। शकील ने जौला गांव निवासी विनोद, अशोक और सतपाल को लेबर में लगाया और उन्हें एक लाख रुपये एडवांस में दिए । कुछ दिन काम करने के बाद तीनों मजदूर भागने की फिराक में थे। शनिवार की सुबह साढ़े 10 बजे के लगभग तीनों मजदूर भट्ठे से भागने लगे। शकील ने तीनों को पकड़ लिया और कहा कि पहले एक लाख रुपये लौटाओ, तभी जाने देंगे। तीन मजदूर ठेकेदार के सिर में डंडा मारकर भागने लगे, मुनीम जसवीर ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। तीनों मजदूर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। इस संबंध में ठेकेदार शकील ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं आरोपी तीनों मजदूरों के परिजनों ने भी ठेकेदार और मुनीम के खिलाफ तहरीर देकर तीनों को गायब करने का आरोप लगाया है।

राज मिस्त्री पर लोहे की छड़ से हमला
दोघट (बागपत)। बामनौली गांव निवासी फैयाज पुत्र बुद्धू राज मिस्त्री है। वह गांव मेें ही मकान बना रहा है। उसने चार मजदूरों को काम पर लगाया। मकान की छत पर ईंट चढ़ाने को लेकर उसका मजदूरों से विवाद हो गया। इस विवाद को लेकर चारों मजदूरों ने उस पर हमला बोल दिया। लोहे की छड़ से हमलाकर घायल कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। हमलावर मारने की धमकी देकर चले गए। परिजन घायल को लेकर थाने पहुंचे और चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी। घायल राज मिस्त्री को जिला अस्पताल से मेरठ रेफर किया। उसके सिर में गंभीर चोट लगी है। इस मामले में पुलिस ने आशु सहित चार मजदूरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें