फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरपुड़ा से ढाई साल की बच्ची लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। निरपुड़ा गांव से घर के बाहर खेल रही ढाई साल की मासूम बच्ची लापता हो गई। परिजनों ने बच्ची की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। पिता ने थाने में अपहरण की आशंका जताकर तहरीर दी । पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

निरपुड़ा गांव निवासी सरफराज कुरैशी की ढाई की बेटी नाबिया बुधवार को शाम छह बजे घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान बच्ची अचानक से लापता हो गई। एक घंटे बाद जब नाबिया घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। पिता सरफराज ने बताया घर के पास शादी समारोह था। वहां पर भी उसके बारे में जानकारी ली, लेकिन कुछ पता नहीं चला। गांव के जंगल में बच्ची की तलाश कर रहे हैं। 24 घंटे बाद भी बच्ची कहीं नहीं मिली। इस संबंध में पिता ने दोघट थाने में अपहरण की आशंका जताकर तहरीर दी। एसओ चितवन कुमार ने बताया मामले में गुमशुदगी दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें