फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाहिद लंबू की पत्नी शहनाज को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
जाहिद लंबू की पत्नी शहनाज को भेजा जेल
विज्ञापन

बागपत। कांग्रेस की महिला नेता मुन्नी बेगम की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी जाहिद लंबू की पत्नी शहनाज को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। उसने पूछताछ में पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारी दी है। इस मामले में दो शूटर फरार हैं। पुलिस उन्हें तलाश कर रही है।
पांच मार्च को शहर के केतीपुरा मोहल्ले में कांग्रेस सेवादल की शहर संगठक मुन्नी बेगम की तीन बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में मुन्नी बेगम के पति मोबीन ने जेल में बंद जाहिद उर्फ लंबू, उसकी पत्नी शहनाज समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस जांच में शहनाज के भाई समेत दो युवकों नाम प्रकाश में आए थे। पुलिस तीन युवकों को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुकी है। नामजद आरोपी जाहिद लंबू की पत्नी शहनाज फरार चल रही थी। बृहस्पतिवार को क्राइम ब्रांच बागपत ने शहनाज को मुजफ्फरनगर जनपद के बुढ़ाना कस्बे से गिरफ्तार कर लिया था, जहां वह बहन के घर पर रह रही थी। शहनाज से पूछताछ के बाद कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मुन्नी बेगम व शहनाज के बीच आए दिन झगड़ा होता रहता था। जाहिद लंबू को शक था कि मुन्नी बेगम उसकी हत्या करा सकती थी। इसी को लेकर मुन्नी बेगम की हत्या कराई गई। शहनाज ही शूटरों को घर तक लेकर आई थी, जिसके बाद मुन्नी की हत्या की गई। इस मामले में अब दो शूटर फरार हैं। उन्हें भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

----------
हत्या के बाद दो दिन तक बागपत में रही थी शहनाज
शहनाज ने बताया कि मुन्नी बेगम की हत्या कराने के बाद वह बागपत में ही अपने देवर के घर में छिप गई थी और दो दिन बाद यहां से बुढ़ाना में बहन के घर चली गई थी। निरपुड़ा निवासी जाहिद लंबू के ताऊ का लड़का बागपत में ही रहता है। पुलिस उसकी निशानदेही पर ही शहनाज को बुढ़ाना से गिरफ्तार किया है। शहनाज ने बताया कि जाहिद लंबू ने मुन्नी बेगम की हत्या नहीं कराई है। मुन्नी बेगम की हत्या उसी के भाई ने कराई है, क्योंकि मुन्नी बेगम का अपने भाई से काफी दिनों से विवाद चल रहा था। जाहिद लंबू व मुन्नी बेगम के बीच समझौता हो गया था। उन्हें मामले में झूंठा फंसाया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि जेल में बंद जाहिद लंबू पर विभिन्न थानों में 36 मुकदमे दर्ज है। इन मुकदमों में जाहिद लंबू की पत्नी शहनाज की पैरवी कर रही थी। शहनाज बहुत ही शातिर है। उसके अंदर पुलिस का भी कोई खौफ नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें