फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैरिकैडिंग की, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पुरा गांव पर आयोजित होने जा रहे फाल्गुनी मेले की तैयारियां शुरू हो गई है। एसपी जय प्रकाश ने मंदिर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मंदिर परिसर में सीसीटीवी लगवाए हैं। उन्होंने कहा कि पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन

परशु रामेश्वर महादेव मंदिर पुरा में 12 फरवरी से फाल्गुनी मेले का आयोजन होगा। पुलिस-प्रशासन ने इसकी तैयारियां कर ली है। एसपी जय प्रकाश ने बृहस्पतिवार को पुरा गांव स्थित मंदिर पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मेला कमेटी से जानकारी ली। इसके अलावा भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लगाई बैरिकेडिंग के लिए भी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्याप्त सुरक्षा बल मेले के दौरान तैनात रहेगा। यहां पर चार दिन में लाखों शिवभक्तों के पहुंचने की उम्मीद है। निरीक्षण के दौरान संजीव कुमार शर्मा, अंकुर कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें