फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छछरपुर में मोमबती से घर में आग लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

छछरपुर गांव में मंगलवार की रात में मोमबत्ती से एक मकान में आग लग गई। इस दौरान मकान में सो रहे लोगों ने भागकर जान बचाई। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन, तब तक लाखों का सामान जल चुका था।
विज्ञापन

पीड़ित संजीव पुत्र प्रेम छछरपुर गांव का रहने वाला है। वह ईट भट्ठे पर मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है। मंगलवार की रात में करीब 10 बजे जब पूरा परिवार मकान में सोया हुआ था, तभी अचानक मकान में रखी मोमबत्ती गिरने से भीषण आग लग गई। इस दौरान परिवार के लोगों ने वहां से भागकर जान बचाई। परिजनों के शोर मचाने पर ग्राम प्रधान अनिल कुमार एडवोकेट के साथ वहां पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हुए और मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक मकान में रखा संदूक, कपडे़, गेहूं, चावल, पशुओं के लिए रखा चारा सहित उनके पहनने व गर्म कपड़े सहित लाखों का सामना जल गया। ग्राम प्रधान सहित ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें