फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता पर हमले में दो युवक हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। अधिवक्ता जसविंदर सिंह तोमर पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया है। उनका एक साथी भागने में कामयाब हो गया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। वहीं अधिवक्ता केस का खुलासा न होने के विरोध में एसपी से मिले। अल्टीमेटम दिया कि जल्द केस का खुलासा नहीं हुआ तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

अधिवक्ता जसविंदर पर एक सितंबर को बड़ौत में फायरिंग की । वे गोली लगने से बाल-बाल बचे थे। बड़ौत कोतवाली में अज्ञात में मुकदमा दर्ज हुआ । पुलिस अभी तक केस का खुलासा नहीं कर पाई है। इसके लिए कई बार अधिवक्ता धरना-प्रदर्शन कर चुके हैं। एक सप्ताह पूर्व तो वकीलों ने दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे भी जाम किया । एएसपी के आश्वासन पर ही जाम खोला था। इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया है। उनका एक साथी भागने में कामयाब हो गया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। हालांकि अभी स्थित स्पष्ट नहीं हुई है।
उधर, केस का खुलासा नहीं होने के विरोध में अधिवक्ताओं ने बुधवार को एसपी दफ्तर पर पहुंचकर एसपी से केस के खुलासे की मांग की। इस मौके पर एडवोकेट सुमेर सिंह, सोमेंद्र ढाका, ओमपाल मान, सुधीर तोमर, श्योबीर सिंह, नरेंद्र पंवार, पंकज मलिक, राज कुमार त्यागी, धर्मेंद्र, जसविंदर सिंह, अमित खोखर, संजय पंवार, महेंद्र बंसल, देवेंद्र आर्य, आजाद धामा मौजूद रहे। एसपी जय प्रकाश ने जल्द ही केस का खुलासा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें