फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागोट के किसान की 13 बीघा गेहूं की फसल जली

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर (बागपत)। क्षेत्र के भागोट गांव निवासी किसान की हाईटेंशन लाइन में हुई स्पार्किंग के दौरान निकली चिंगारी से 13 बीघा गेहूं की फसल जल गई। कई घंटे की मशक्कत करने के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
विज्ञापन

भागोट गांव निवासी सुरेंद्र पुत्र केशू ने बताया कि पूरणपुर नवादा गांव के मार्ग पर उसकी जमीन है। 13 बीघा में गेहूं की फसल पककर तैयार खड़ी थी। खेतों से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से सोमवार को स्पार्किंग हो रही थी। इससे निकली चिंगारी से उसकी गेहूं की फसल में आग लग गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना दी तो परिवार लोग मौके पर पहुंचे। आग को बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। आग निरंतर विकराल होती जा रही । लोगों ने दमकल विभाग और थाना पुलिस को भी हादसे की सूचना दी, लेकिन वहां से कोई जवाब नहीं मिला। खुद ही आग को बुझाने का प्रयास कर रहे । देखते ही देखते आंखों के सामने 13 बीघा गेहूं की फसल राख के ढेर में तबदील हो गई। इसे देखकर परिजन भी बेसुध हो गए। किसानों ने कहा खेतों से गुजर रही विद्युत लाइन जर्जर है। इनमें हवा चलते ही स्पार्किंग होनी शुरू हो जाती है। कई बार इसकी सूचना किसानों ने ऊर्जा निगम को दी, पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। भाजपा नेता प्रमोद गुर्जर, आदेश, कृपाल सिंह, सतेंद्र, देवेंद्र, राजेश ने ऊर्जा निगम से पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें